Posts

Showing posts from November, 2021

Merismile clinic ( डॉ आशुतोष दास ) : "किसी बात की जरूरत-से-ज्यादा चिंता सेहत के लिए दुस्प्रभावी"

Image
क्या है ओसीडी (Obsessive compulsive disorder (OCD)- यह एक चिंता करने वाली बीमारी है, जिसमें पीड़ित शख्स किसी बात की जरूरत-से-ज्यादा चिंता करने लगता है। एक ही जैसे अनचाहे ख्याल उसे बार- बार आते हैं और एक ही काम को बार-बार दोहराना चाहता है। ऐसे लोगों को सनक वाले ख्याल आते हैं और अपने बिहेवियर पर कोई कंट्रोल नहीं होता। या मनोग्रसित-बाध्यता विकार (Obsessive–compulsive disorder /OCD) एक तरह का चिन्ता विकार है। इस विकार से ग्रसित व्यक्ति एक ही चीज की बार-बार जाँच करने की आवश्यकता अनुभव करता है, कुछ विशेष कामों को बार-बार करता है (जैसे बार-बार हाथ धोना), या कुछ विचार उसके मन में बार-बार आते हैं। मेरी स्माइल  क्लिनिक के डॉ  आशुतोष दास के अनुसार "मनोग्रसित बाध्यता विकार (ओसीडी) में व्यक्ति को अनुचित विचार आने लगते हैं और डर की आशंकाएं होने लगती हैं। इसके साथ ही वह एक ही काम को बार बार करने या जांचने पर विवश होते हैं। इस बीमारी को डॉक्टरी भाषा में ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर कहा जाता है।" (OCD) के विभिन्न प्रकारों में शामिल हैं: बार बार चीज़ों को चेक करना (Checking) चीज़ों को बाध्यता स...

Merismile clinic Haldwani : डॉ तेजस्विता सिंह ने बताया "रूट कैनाल ट्रीटमेंट" से कैसे बचाया जा सकता दाँतों को

Image
रूट कैनाल ट्रीटमेंट एक प्रकार का डेंटल ट्रीटमेंट है। जो संक्रमित दांतों की मरम्मत और उन्हें क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए किया जाता है। रूट कैनाल उपचार की प्रक्रिया के दौरान, नसों और संक्रमित गूदे को दांत की जड़ से हटा दिया जाता है। इसके बाद, दांत की जड़ को साफ करके सील कर दिया जाता है। रूट कैनाल कैसे किया जाता हैं?  रूट कैनाल उपचार के लिए जाने से पहले, संक्रमित दांत का प्रारंभिक मूल्यांकन किया जाता है। इस स्थिति को समझने के बाद, एनेस्थीसिया देकर दांत की जगह को सुन्न कर दिया जाता है। एनेस्थीसिया यह सुनिश्चित करता है कि उपचार के दौरान दर्द कम से कम हो। दांत को सुन्न करने के बाद गुहा सामग्री को निकाल दिया जाता है और संक्रमित लुगदी कक्ष को ठीक से साफ़ किया जाता है। सफ़ाई के बाद, एक उपयुक्त दंत सामग्री भर दी जाती है। दंत सामग्री खाली जगह को भर देगी। फिर क्राउन को दांत पर लगाया जाता है, जहां रूट कैनाल किया जाता है। दांत की सुरक्षा को और अधिक सुनिश्चित करने के लिए ‘रूट कैनाल और क्राउन‘ का कार्य तुरंत किया जाता है। जब रूट कैनाल उपचार आवश्यक हो जाता है?  आम तौर पर, रूट कैनाल तब महत...